26.5.07

तुम ही देखो ना (कभी अल्विदा ना कहना)

Tum Hi Dekho Na (Kabhi Alvida Na Kehna)

Chorus:
तुम ही देखो ना यह क्या हो गया
तुम्हारा हूँ मैं और तुम मेरी
मैं हैरान हूँ तुम्हे क्या कहूं
कि दिन में हुई कैसे चांदनी

जागी जागी सी है फिर भी ख्वाबों में है
खोई खोई जिन्दगी
तुम ही देखो ना यह क्या हो गया
तुम्हारा हूँ मैं और तुम मेरी

बहके बहके से मन महके महके से तन
उजली उजली फ़िज़ाओं में हैं
आज हम हैं जहाँ कितनी रंगीलियाँ
छलकी छलकी निगाहों में हैं
नीली नीली घटाओं से है छन रही
हलकी हलकी रौशिनी
Chorus

मैं तो अंजान थी यूँ भी होगा कभी
प्यार बरसेगा यूँ टूटके
हो सच यह इकरार है सच यही प्यार है
बाकी बन्धन हैं सभ झूट के
मेरी सासों में है घुल रही प्यार की
धीमी धीमी रागिनी
Chorus
जागी जागी सी है फिर भी ख्वाबों में है
खोई खोई जिन्दगी

कोई टिप्पणी नहीं: